कोतवाली देहात के प्रभारी निरीक्षक को किया लाइन हाजिर
बिजनौर। एसपी उमेश कुमार ने डकैती के मामले में एक बेकसूर को उठाने के मामले में कोतवाली देहात के प्रभारी निरीक्षक मुकेश कुमार को लाइन हाजिर कर दिया है। क्राइम ब्रांच में तैनात राकेश कुमार को कोतवाल देहात का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है।
कुछ दिन पहले कोतवाली देहात के गांव पित्तनहेडी में मीडिया कर्मी किसी खबर के सिलसिले में गए थे। गांव के एक व्यक्ति ने उनकी मदद की थी। दो दिन पहले गांव पित्तनहडी में पड़ी डकैती में पुलिस ने मदद करने वाले व्यक्ति को ही पूछताछ के लिए उठा लिया। यह शिकायत एसपी से की गई।इसके अलावा भी कोतवाल देहात के प्रभारी निरीक्षक मुकेश कुमार की तमाम शिकायते एसपी को मिल रही थी। एसपी मुकेश कुमार को लाइन हाजिर कर दिया है। उनकी जगह क्राइम ब्रांच में तैनात राकेश कुमार को कोतवाली देहात का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है।