अमरोहा । अगले माह 4 सितंबर को निकाली जाने वाली रामडोल शोभा यात्रा की तैयारियों की समीक्षा को लेकर श्री धार्मिक रामडोल कमेटी के अध्यक्ष कपिल शर्मा के आवास पर हुई बैठक में शोभायात्रा के मार्ग को अब तक ठीक न कराए जाने के लेकर रोष प्रकट किया गया।
शोभायात्रा मोहल्ला कोट स्थित रियासत मंदिर से शुरू होकर शहर के मुख्य रास्तों व बाजार से होते हुए निकाली जाएगी। कमेटी ने पिछले दिनों शोभायात्रा निकालने के रास्तों को ठीक कराने सहित प्रकाश और पानी की व्यवस्था दुरूस्त करने की मांग पालिका प्रशासन से की थी। बैठक में अध्यक्ष ने चेयरमैन पर शोभायात्रा के प्रति उदासीनता का रवैया अपनाने का आरोप लगाया। इससे कमेटी के पदाधिकारियों में रोष है । शोभायात्रा निकलने में मात्र एक सप्ताह का समय ही बचा है लेकिन रास्तों पर पड़ने वाली पुलिया एवं टूटी सड़कों की अभी तक मरम्मत नहीं करायी गई है । उन्होंने शोभायात्रा के रास्ते में पड़ने वाले रास्तों को जल्द दुरुस्त कराने और जलभराव की समस्या से निजात दिलाई की नगर पालिका से मांग की है । अध्यक्षता पंडित कपिल शर्मा ने तथा संचालन महामंत्री मनोज अग्रवाल ने किया । इसमें कमेटी के अजय चतुर्वेदी, पीयूष शर्मा, देव गौतम, मनु शर्मा, विवेक शर्मा, विशाल गोयल, कुंवर विनीत अग्रवाल, रिशु दीक्षित, अनुज शर्मा, विष्णु टंडन, वासु दीक्षित, पंकज जिंदल ,संजय गर्ग, हर्ष माहेश्वरी, अचल अग्रवाल, संजीव गोयल, मनुज गोयल, मनोज माहेश्वरी, प्रदीप शर्मा, मयंक शर्मा, राज शर्मा, अक्षय अग्रवाल आदि रहे ।