नगीना। एसडीएम गजेंद्र सिंह और खंड शिक्षाधिकारी देशराज वत्स की टीम के साथ कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय पुरैनी पहुंचे और बालिकाओं के कमरों, सफाई व्यवस्था, खाद्य सामग्री, रसोई और बनाए गए भोजन की जांच की। बच्चों से कुछ प्रश्नों के उत्तर पूछे। वार्डन मीनाक्षी को निर्देशित किया कि वे छात्राओं की शिक्षा में और अधिक सुधार लाने का प्रयास करें। बच्चों को यदि कोई परेशानी आती है तो उन्हें अवगत कराएं। वार्डन ने विद्यालय की चारदीवारी बनवाने और रात में पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगवाने की मांग की। निरीक्षण के दौरान पुरैनी में 100 छात्राएं में से 87 उपस्थित मिली।