फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएसएनएल कर्मियों की भूख हड़ताल हुई समाप्त

विज्ञापन
विज्ञापन
बीएसएनएल कर्मियों की भूख हड़ताल हुई समाप्त
विज्ञापन

बिजनौर, 26 जुलाई
बीएसएनएल कर्मचारियों की मंगलवार से प्रारंभ हुई भूख हड़ताल बृहस्पतिवार को समाप्त हो गई। कर्मचारी 24 जुलाई से अपनी विभिन्न मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन कर रहे थे। कर्मचारियों का कहना है कि सरकार उनकी ओर कोई खास ध्यान नहीं दे रही है। इस कारण कर्मचारियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बीएसएनएल अभी तक ग्राहकों को 4जी सुविधा नहीं उपलब्ध करा पाया। बेहतरीन सुविधाएं न मिलने के कारण लोग प्राइवेट सेक्टर की कंपनियों की ओर अधिक रुझान कर रहे हैं। इससे बीएसएनएल को काफी नुकसान हो रहा है। कर्मचारियों ने केंद्र सरकार से शीघ्र ही व्यवस्था में सुधार कराने की मांग की है। कर्मचारियों ने एक जनवरी 2017 से नया वेतनमान लागू करने, सेवानिवृत्त कर्मचारियों की पेंशन परिवर्तन करने, बीएसएनएल को 4जी स्पेक्ट्रम शीघ्र दिलाने, पेंशन कंट्रीब्यूशन में केंद्र सरकार की नियमावली लागू करने आदि मांगे पूरा करने की गुहार लगाई है। इस अवसर पर दीपक कुमार रवि, एम.के. सैनी, सुरेशचंद, मुकेश कुमार, भूपेंद्र सिंह, पुखराज सिंह, करतार सिंह, तालकेश्वर सिंह, राकेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें