मुख्य अध्यापक को नहीं सौंपे वित्तीय अधिकार
अफजलगढ़। प्राथमिक विद्यालय फतेहपुर धारा में तैनात समायोजित शिक्षामित्र ने कोर्ट के आदेश पर समायोजन रद्द होने के एक वर्ष बाद भी मुख्य अध्यापक को वित्तीय अधिकार नहीं सौंपे। मुख्य अध्यापक फरीद अहमद का कहना है कि कोर्ट के आदेश पर शिक्षामित्रों का समायोजन एक साल पहले रद्द हो चुका है। तब से अब तक स्कूल के तैनात शिक्षामित्र जोगेंद्र सिंह ने उन्हें स्कूल के वित्तीय अधिकार नहीं सौंपे। शिक्षामित्र की हठधर्मिता की वजह से मुख्य अध्यापक को स्कूल में सरकारी योजनाओं को लागू करने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्कूल में बच्चों का मिड डे मील तक मिल पा रहा है। वहीं, एबीएसए सुनील डबराल का कहना है कि शिक्षामित्र पर कार्रवाई की जाएगी।