फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश स्तरीय योगासन प्रतियोगिता में नितीश को मिला गोल्ड मेडल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। योगा फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में उत्तर प्रदेश योग एसोसिएशन की ओर से लखनऊ स्थित बाबू बनारसीदास यूनिवर्सिटी में 36 वीं राज्य योगासन प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया था। प्रतियोगिता में प्रदेश के सभी जिलों के प्रतिभागियों ने भाग लिया था। प्रतियोगिता में अमरोहा योगा एसोसिएशन के सचिव नितीश भारद्वाज के निर्देशन में अमरोहा के प्रतिभागियों ने भाग लिया था। इसमें नितीश भारद्वाज ने प्रदेश में पहला स्थान हासिल कर गोल्ड मेडल प्राप्त किया है। इसके अलावा चोटीपुरा के दयानंद कन्या गुरुकुल की वेदिका और आर्यांशी ने सिल्वर मेडल प्राप्त किया है। इस मौके पर नितीश भारद्वाज और एसोसिएशन के अध्यक्ष काविंद्र सिंह को राज्यपाल और आयुष मंत्री धर्म सिंह सैनी ने योग रत्न सम्मान से सम्मानित किया। इस दौरान कोच विजेता, गौरीशंकर शर्मा, मेधा, पलक, अदिति, ऋचा, कनिका, पलक राना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें