अमरोहा। माहेश्वरी महिला मंडल के बैनर तले बड़ा बाजार स्थित सारस्वत धर्मशाला में महेश नवमी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महेश वंदना से किया गया। जिसमें माहेश्वरी समाज की महिलाओं और बच्चों ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। वहीं माहेश्वरी महिला मंडल और माहेश्वरी सभा ने बच्चों के लिए खेल प्रतियोगिता कैरम और शतरंज, जल संरक्षण, पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जबकि महिलाओं के मध्य भी प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। मध्य गिफ्ट पैकिंग में पारू माहेश्वरी ने प्रथम, पूजा माहेश्वरी ने द्वितीय और मोना मालपानी ने तृतीय, मीठा कस प्रतियोगिता में पूजा मालीवाल प्रथम, शिखा माहेश्वरी द्विवतीय, मेघा माहेश्वरी तृतीय हासिल किया। कार्यक्रम में विभिन्न शैलियों के ग्रुप डांस, हास्य नाटिका, मां बेटी डांस प्रस्तुति और विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम बड़ी धूम-धाम से मनाए गए। आध्यात्मिक तथा हास्य सरप्राइज में सभी महिलाओं ने खूब आनंद उठाया और बहुत से मनोरंजक गेम भी कराए गए। महिलाओं ने महेश नवमी को बड़े ही धूमधाम तरीके से मनाया। इस दौरान सभी ने खट्टे मीठे व्यंजनों का खूब भरपूर आनंद लिया। इस दौरान मंडल कार्यकारिणी की सचिवों शिखा महेश्वरी और सदस्य सुधा चांडक, शशि माहेश्वरी, योगेश, शिल्पा, वर्षा, प्रभा, पिंकी मौजूद रहे।