कोतवाली देहात में मिलेनियम पब्लिक स्कूल, जनता इंटर कॉलेज, दयानंद इंटर कॉलेज और ग्राम सिकेड़ा में योगाभ्यास कराया गया। भारत स्वाभिमान संगठन के पूर्व युवा जिलाध्यक्ष संजीव डबास ने साधकों को योगाभ्यास कराया। कृष्णा डबास, कोमन सिंह, राजीव कुमार, लोकेंद्र सिंह, धूम सिंह, गजेंद्र सिंह, महिपाल सिंह, प्रधानाचार्य अजय कुमार, अबुल कलाम, कस्सार सतेंद्र कुमार, सनी चोपड़ा, अमृत राज, नरेंद्र सिंह, राजीव कुमार, खिलेंद्र सिंह, धर्मेंद्र कुमार, सुनील कुमार, प्रधानाचार्य वीरेश कुमार शर्मा, एसडीओ सुरेंद्र सिंह, धीरज कुमार, पराग, युद्धवीर सिंह, अशोक कुमार त्यागी आदि उपस्थित रहे।