फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूरा गन्ना मूल्य भुगतान के लिए किसानों ने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। किसानों ने पूरा गन्ना मूल्य भुगतान नहीं किए जाने पर जिला गन्ना अधिकारी के दफ्तर का घेराव एवं तालाबंदी करने की चेतावनी दी है। राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन ने किसानों की मांगों लेकर एसडीएम सदर को ज्ञापन सौंपा है।
विज्ञापन

राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के बैनर तले किसान गन्ना समिति परिसर में एकत्रित हुए। शकील अहमद की अध्यक्षता तथा कैलाश लांबा के संचालन में पंचायत हुई। किसान गन्ने का पूरा भुगतान नहीं होने से खफा है। प्रदेश सरकार को खरीखोटी सुनाई। पंचायत में छह जुलाई तक पूरा भुगतान नहीं होने पर डीसीओ दफ्तर का घेराव व तालाबंदी करने का निर्णय लिया गया। किसान नारेबाजी करते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे। मुख्यमंत्री को संबोधित सात सूत्रीय ज्ञापन एसडीएम सदर को सौंपा। साथ ही ट्यूबवेल की बढ़ी बिजली दर वापस लेने, मध्य गंगा नहर की खुदाई पूरी होने तक किसानों के खेतों को न खोदने, गंगा नदी का दत्तियाना पुल का निर्माण शीघ्र कराने, छोईया नदी के पानी को गंगा में नहीं गिराने आदि की मांगे की गई है। इस दौरान जिलाध्यक्ष विकास कुमार, अंकुर चौधरी, ठाकुर सिंह, जसपाल सिंह, मलखान सिंह, गोविंद सिंह आदि मौजूद रहे। उधर, आजाद किसान यूनियन ने भी किसानों को जल्द से जल्द गन्ना भुगतान कराने की मांग की है। संगठन के अध्यक्ष एमपी सिंह ने कहा कि यदि किसानों के हितों को अनदेखा करने की कोशिश की गई तो आरपार की लड़ाई लड़ी जाएगी। बैठक में जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह, सुभाष काकरान, सूरज, राजू पहलवान, वेदपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें