कीटनाशक की गंध से युवती बेहोश हुई
नगीना। मोहल्ला सरायमीर निवासी मूसा के परिजनों ने घर में काकरोच व कीड़ों को मारने के लिए मंगलवार की देर शाम कीटनाशक दवाई का छिड़काव किया था। कीटनाशक दवा की गंध से मूसा की बेटी मुशर्रत जहां (18) बेहोश हो गई। परिजन उपचार के लिए उसे नगीना सीएचसी पर लाए। जहां से उसे बिजनौर रेफर कर दिया गया।