फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गड्ढा खोदने के दौरान क्षतिग्रस्त हुई पेयजल पाइप लाइन

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडावली। विद्युत लाइन का खंभा लगाने के लिए गड्ढा खोदने के दौरान भूमिगत पेयजल पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। इसके बाद करीब 10 गांवों की जल आपूर्ति ठप हो गई। समस्या इतनी जटिल हो गई कि न तो विद्युत खंभा लग सका और न ही पेयजल पाइप लाइन दुरुस्त हो सकी।
विज्ञापन

हरिद्वार मार्ग पर मंडावली अड्डा क्षेत्र में बुधवार सुबह विद्युत खंभा लगाने के लिए मजदूरों द्वारा गड्ढा किया जा रहा था। गड्ढा गहरा होने पर नीचे से गुजर रही पेयजल पाइप लाइन अचानक क्षतिग्रस्त हो गई। गड्ढे में उतरे मजदूूरों को आनन-फानन में बाहर निकलना पड़ा। कुछ ही पलों में गड्ढा पानी से लबालब भरने के बाद पानी आसपास फैलने लगा। जलनिगम की पेयजल पाइप लाइन क्षतिग्रस्त होने के बाद चंद घंटों में मंडावली, नयागांव, भुड्डी, सफियाबाद, गदायिका, मुस्सेपुर, जसपुर, कल्लरवाली समेत 10 गांवों की जल आपूर्ति ठप हो गई।
पाइप लाइन क्षतिग्रस्त होने पर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों मुनेश्वर, यामीन, मुकेश, ब्रह्मपाल, खुुुर्शीद, नरेंद्र का कहना था कि जिस समय विद्युत खंभे के लिए गड्ढा खोदा जा रहा था, उन्होंने मजदूरों को बताया था कि उस स्थान से पेयजल पाइप लाइन गुजर रही है। खंभा नहीं लग पाएगा। ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम प्रधान के पुत्र साहबुद्दीन ने ग्रामीणों की बात को अनदेखा करते हुए गड्ढा खुदवाना जारी रखा, जिससे पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई। ग्रामीणों ने भीषण गर्मी में पेयजल संकट गहराने पर रोष व्यक्त करते हुए अविलंब पाइप लाइन ठीक कराकर जल आपूर्ति सुचारु करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें