फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विजेता प्रतिभागियों को किया पुरस्कृत

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकला प्रतियोगिता में चमकीं प्रतिभाएं
विज्ञापन

नजीबाबाद। पूर्व माध्यमिक विद्यालय प्रेमपुरी में चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई। विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया ।
बुधवार को विद्यालय परिसर में प्रधानाध्यापक नरेश कुमार, नौबहार सिंह की देखरेख में चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित हुई। बच्चों ने आकर्षक चित्रकारी से भावविभोर किया। प्रतियोगिता में कक्षा आठ काजल रानी ने प्रथम, दीपशिखा ने द्वितीय, सोनी सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा सात में सोनम, साक्षी, शिवम और कक्षा छह में अमन, देव कुमार, अजय सिंह ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि एबीआरसी मोबीन हसन, रामनाथ सिंह ने विजयी बच्चों को स्मृति चिन्ह देकर पुरस्कृत किया। इस मौके पर विद्यालय में सर्वाधिक उपस्थिति वाले विद्यार्थियों कामिनी, सोनी, अमन को भी पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में योगेंद्र कुमार, अमित त्यागी, संजीव कुमार, महेंद्र सिंह, इंद्रद्युम्मन शर्मा, अजयपाल, नितिन कुमार, अमित चौधरी, मुकेश शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें