चेकिंग में 10 सफाई कर्मचारी गैर हाजिर मिले, कटेगा वेतन
धामपुर।
सफाई निरीक्षक राजीव मलिक ने बताया कि उनके स्टाफ की ओर से 24 अप्रैल को पालिका की ओर से सफाई कार्य में स्थायी, संविदा, ठेके पर लगे कर्मचारियों की ड्यूटी का औचक निरीक्षण कराया गया। इस दौरान चार स्थायी कर्मचारी, चार संविदा व दो ठेके पर लगे कर्मचारी गैर हाजिर मिले। इन सभी के खिलाफ कार्रवाई के लिए उनके द्वारा ईओ को रिपोर्ट बनाकर पेश कर दी गई है। औचक निरीक्षण की कार्रवाई से सफाई कर्मचारियों में हड़कंप मचा है। सफाई निरीक्षक ने बताया कि पालिका की ओर से अब सफाई कर्मचारियों की औचक चेकिंग होगी। पालिका के अधिकारियों के मंशा पालिका को आइने की तरह से चमकाना है। जिससे सफाई के मामले मेें पालिका धामपुर बिजनौर में पहले नंबर पर हो सकें। चेकिंग पालिका में कार्यरत सफाई लिपिक चेतन स्वरूप व सफाई नायक मनोज कुमार के द्वारा कराई गई।