बिजनौर । अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाने वाले राजकीय आईटीआई बिजनौर के ऑटोमोबाईल और वैल्डर व्यवसाय के प्रतिभावान छात्रों को प्रधानाचार्य ने प्रमाण-पत्र आदि देकर सम्मानित किया गया। इन छात्रों ने मंडल और क्षेत्रीय स्तर पर हुई परीक्षाओं में बेहतरीन प्रदर्शन किया गया है।
भारत में व्यवसायिक शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भारत सरकार की ओर से राष्ट्रीय स्तर पर वर्ल्ड स्किल कंपटीशन-2019 का आयोजन कराया जा रहा है। प्रथम चरण में मंडल स्तर पर मुरादाबाद में आयोजित प्रतियोगी परीक्षा में पंकज कुमार ने प्रथम, सुमित कुमार, ने द्वितीय और अरुण कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। ऑटो मोबाइल व्यवसाय में कृष्ण कुमार सैनी को पहला और अखिलेश सिंह को दूसरा स्थान मिला। द्वितीय चरण में मेरठ जनपद में क्षेत्रीय स्तर पर आयोजित परीक्षा में ऑटोमोबाईल व्यवसाय में कृष्ण कुमार सैनी और अखिलेश सिंह क्रमश: प्रथम व तृतीय स्थान पर रहे। इसके अलावा वैल्डर व्यवसाय में पंकज कुमार एवं सुमित ने द्वितीय और तृतीय और स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य पी.पी. अत्रि ने अव्वल रहने वाले इन प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर वरिष्ठ सहायक राकेश कुमार शर्मा,अनुदेशक अभय श्रीवास्तव, कांता प्रसाद, प्रेम सिंह, सनी तोमर आदि मौजूद रहे।
29 मार्च को घोषित होगा परीक्षाफल
बिजनौर। बाल विद्या निकेतन का परीक्षा परिणाम एवं पुरस्कार वितरण समारोह 29 मार्च को सुबह साढ़े नौ बजे से किया जाएगा। यह जानकारी विद्यालय की प्रधानाचार्या प्रीति गुप्ता ने दी।