फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदूषण विभाग की टीम ने कारखाने पर लगाई सील

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदूषण विभाग की टीम ने फैक्ट्री पर लगाई सील
विज्ञापन

नहटौर।
प्रदूषण विभाग की टीम ने एक कपड़े के रंगाई कारखाने में पहुंचकर सील लगा दी। निरीक्षण के दौरान कारखाना बंद पाया गया। टीम के पहुंचके ही कई कारखानों में कार्य बंद कर दिया गया।
विज्ञापन

प्रदूषण विभाग बिजनौर के सहायक पर्यावरण अभियंता अजय कुमार व एके शुक्ल के नेतृत्व में प्रदूषण विभाग की टीम ने पुलिस के साथ मोहल्ला नौधा में टेलीफोन एक्सचेंज के पास फरमान अहमद के कपड़े के रंगाई कारखाने का निरीक्षण किया। टीम के मुताबिक निरीक्षण के दौरान रंगाई कारखाना बंद मिला है। कारखाना बंद होने के कारण टीम ने डीजी सेट, बेबी बायलर, दो रंगाई मशीन, हाईड्रो मशीन के अलावा तीन मैन्युल भट्ठी को सील कर दिया। संचालक फरमान अहमद की उपस्थिति में सील लगाई गई। बता दें कि नगर में कई दर्जन सूत व कपड़ा रंगाई के कारखाने चल रहें है। इनमें खतरनाक केमिकल का प्रयोग किया जा रहा है। कारखानों से निकलने वाला प्रदूषित पानी गांगन नदी में जा रहा है। किसानों का कहना है कि फैक्ट्रियों की पानी से गांगन का पानी जहरीला होता जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें