बिजनौर । रुट्स इंटरनेशनल स्कूल में वार्षिक स्पोर्ट्स मीट का आयोजन हुआ। खेल प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डा. मीना बख्शी, स्कूल चेयरमैन शांतनु गुप्ता, उनकी पत्नी शिवानी गुप्ता, डायरेक्टर एलके त्रिवेदी, प्रधानाचार्य रविंद्र सिंह तेवतिया ने स्पोर्ट्स फ्लैग लहराकर किया। विद्यार्थियों ने अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। सीनियर वर्ग 200 मीटर दौड़ में कलाम हाउस का आदित्य सिंह, बोस हाउस का आदित्य तोमर, भाभा हाउस का ऋषि चौधरी, छात्रा वर्ग में भाभा हाउस की आरजू, रमन हाउस की कोकिल, कलाम हाउस की सृष्टि, सब जूनियर वर्ग में 100 मीटर दौड़ में बोस हाउस का शुभ, रमन हाउस का आयुष, बोस हाउस का कृष, छात्रा वर्ग में बोस हाउस की तेजस्वी व अंशिका, भाभा हाउस की सृष्टि रानी प्रथम, द्वितीय और तृतीय रहे
जूनियर वर्ग 100 मीटर फर्राटा दौड़ में कलाम हाउस के रमन चौधरी, भाभा हाउस के आयुष, बोस हाउस का यक्ष, छात्रा वर्ग में भाभा हाउस की दिपांक्षी, कलाम हाउस की ईशा, बोस हाउस की जाह्नवी, प्राइमरी वर्ग की 100 मीटर दौड़ में भाभा हाउस का सुहैब, बोस हाउस का साहिल, भाभा हाउस का कृष्णा, छात्रा वर्ग में बोस हाउस की सलोनी और रियाक्षी, कलाम हाउस की श्रेया, सीनियर वर्ग की 400 मीटर दौड़ में भाभा हाउस का हर्ष चौधरी, बोस हाउस का आदित्य तोमर, रमन हाउस का विकास क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय रहे। चार गुणा 400 मीटर रिले रेस में भाभा हाउस प्रथम, कलाम हाउस द्वितीय व बोस हाउस तृतीय रहे। प्री प्राइमरी वर्ग के लिए भी कई प्रतियोगिताएं हुईं। मार्च पास ट्रॉफी पर भाभा हाउस, हाउस डेकोरेशन ट्रॉफी पर कलाम हाउस, द स्कूल वीर चैंपियन ट्रॉफी पर भाभा हाउस ने कब्जा किया। खेलों का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। आयोजन में रेनू चौधरी, वरद चौधरी, चंद्रमोहन शर्मा, विरेश यादव, पूजा लाहोटी, नूतन शर्मा, पूजा शर्मा, शालू, वर्षा, उज्मा, नीलम, पूनम, शिवाली, सोनम, प्रियांशी आदि का योगदान रहा।