फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोविंद सिंह जी के पावन प्रकाशोत्सव पर निकला नगर कीर्तन

विज्ञापन
विज्ञापन
धामपुर। दशमेश पिता साहिब श्री गुरु गोविंद सिंह महाराज के 351वेें पावन प्रकाशोत्सव पर गुरुद्वारा प्रबंध समिति की ओर से विशाल नगर कीर्तन निकाला गया। समूचे जनपद के विभिन्न नगरों और ग्रामों से पहुंचे गुरु मुख परिवारों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। नगर कीर्तन में पंथ गुरुओं और देश, धर्म के लिए शहीद हुए बलिदानियों की विभिन्न झांकियों और पंज प्यारों के दर्शन करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ आई।
विज्ञापन

पंजाबी कालोनी स्थित गुरुद्वारा से प्रारंभ नगर कीर्तन का शुभारंभ गुरू महाराज के वजीर ज्ञानी रघुवीर सिंह और गुरुद्वारा प्रबंध समिति के अध्यक्ष सरदार सतवंत सिंह सलूजा, सचिव सरदार गुरु शरण सिंह चावला, उपाध्यक्ष गुरदीप सिंह रोमी आदि ने अरदास के साथ किया। नगीना चौराहा पर मुख्य अतिथि क्षेत्रीय भाजपा विधायक अशोक राणा और पालिकाध्यक्ष राजू गुप्ता ने संयुक्त रुप से हरी झंडी दिखाकर नगर कीर्तन को रवाना किया। प्रबंध समिति ने दोनों अतिथियों को शॉल ओढ़ाकर तथा स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। इस दौरान वातावरण ‘‘बोले सो निहाल सतश्री अकाल, वाहे गुरु जी का खालसा वाहे गुरु जी की फतेह’’ आदि जयकारों से गुंजायमान हो गया। पूरे नगर कीर्तन में लगभग 80 किलो वजन की 800 मीटर लंबी दस्तार सजाएं बाबा बलवंत सिंह आकर्षण का केंद्र बने रहे। नगर कीर्तन में स्त्री सत्संग सभा, सुखमनी सेवा सोसायटी, बेबे नानकी दल, माता गुजरी दल, माता सुंदरी दल तथा जनपद के विभिन्न स्थानों से आये जत्थों में शामिल गुरु घर की अमृतधारी सेविकाएं निर्धारित वेशभूषाओं में गुरुवाणी शब्दों को उच्चारण करती चल रही थीं। चाकर गोविंद के जत्था, साहिब जादा बाबा अजीत सिंह दल, गुरू रामदास सेवा दल आदि जत्थों से संबंधित गुरू घर के सेवक पूरे नगर कीर्तन को व्यवस्थित रूप दिलाये थे। एक वाहन पर नगाड़ा बज रहा था, बैड से उच्चारित गुरु वाणी शब्दों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। फूलों से सुसज्जित वाहन में गुरू ग्रंथ साहिब विराजमान थे। जिनके आगे पंज प्यारे निर्धारित वेशभूषा में जयकारे लगाते नंगे पांव चल रहे थे। गुरु घर सेवक एवं सेविकाएं ग्रंथ साहिब के वाहन के आगे झाड़ू लगाते हुए रास्ता सा करते हुए चल रहे थे। नगर पालिका परिषद का टैंक पानी का छिड़काव करता हुआ चल रहा था। श्री गुरू नानक पब्लिक स्कूल के बच्चों के प्रस्तुत पंजाबी गिद्धा, भांगड़ा व अन्य अनेक प्रभावी सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रशंसनीय रहे। गुरूद्वारा के दीवान हाल में प्रकाशोत्सव पर गुरु वाणी प्रचारक ज्ञानी बलवीर सिहं खालसा ने गुरु वाणी विचारों से दशमेश गुरु के जीवन दर्शन पर विस्तार से प्रकाश डाला। अमृतसर से आए भाई कुलदीप सिंह के रागी जत्थे ने गुरु वाणी के अमोलक कीर्तन से संगत को निहाल किया। कार्यक्रम में सचिव गुरचरन सिंह चावला, सह सचिव डॉ. अमरजीत सिंह चावला, कोषाध्यक्ष रविंद्र सिंह सिडाना, एसपी सलूजा, त्रिलोचन सिंह चावला, खजांची सरदार गुरपीत सिंह चावला, सरदार बलजीत सिंह गांधी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें