फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाल दिवस पर आयोजित हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम

विज्ञापन
विज्ञापन
रंगारंग कार्यक्रमों के साथ चाचा नेहरू को किया याद
विज्ञापन

नजीबाबाद (बिजनौर)। बाल दिवस पर स्कूलों में सांस्कृतिक कार्यक्रम और प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। स्कूलों में बच्चों ने चाचा नेहरू के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर चाचा नेहरू का पुण्य स्मरण किया। आर आर मोराका पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्या सुचित्रा मालवीय के निर्देशन में बच्चों ने नाटक झूठी शान, हास्य कवि सम्मेलन, युगल गीत, सामूहिक नृत्य के साथ चाचा नेहरू को नमन किया।
पीएनएस अरिहंत स्कूल में प्रधानाचार्य केएल दीक्षित, चेयरमैन पारसनाथ जैन, मीनाक्षी जैन के निर्देशन में बच्चों ने मनोहारी कार्यक्रम प्रस्तुत किए। सिटी पब्लिक स्कूल में प्रबंधक विनय कौशिक, प्रधानाचार्या रश्मि अवस्थी के निर्देशन में बाल दिवस पर सांस्कृतिक और खेलकूद प्रतियोगिताएं आयोजित की । पूर्व माध्यमिक विद्यालय हुसैनपुर में मुख्य अध्यापक आबिद कुरैशी, पंचायत अधिकारी पप्पन कुमार की उपस्थिति में बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

एमडीकेवी की प्रधानाचार्या शोभा वर्मा, गुरु रामराय पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य वीसी मलासी, पीस मॉडल स्कूल के प्रबंधक मो.अकरम, महर्षि दयानंद कॉलेज की प्रधानाचार्या गरिमा आर्य, पूर्व माध्यमिक स्कूल महावतपुर बिल्लौच के प्रधानाचार्य धर्मपाल चौहान, सन साइन स्कूल के एमडी विनोद मित्तल, प्रधानाचार्य रविकांत शर्मा, कुंदन सिंह मेमोरियल स्कूल के प्रधानाचार्य दिलावर सिंह, प्रबंधक तेजपाल सिंह, एसएसडी महाविद्यालय के एनएसएस छात्रों ने भी बाल दिवस पर चाचा नेहरू को नमन किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें