धामपुुर (ब्यूरो)। पुष्प निकेतन स्कूल की प्रधानाचार्य निशा सु्ब्रह्मण्यम ने बताया कि उनके विद्यालय में बाल दिवस सप्ताह के उपलक्ष्य में 14 से 19 नवंबर तक अंतरराष्ट्रीय बाल फिल्म महोत्सव के रुप मनाया जाएगा।
इस मौके पर उनके विद्यालय में बच्चों को बाल फिल्म दिखाई जाएगी। इसमें बच्चों के अलावा उनके माता-पिता और अभिभावक भी शामिल होंगे। स्कूल की ओर से तैयारी शुरू कर दी गई है। बताया कि इस फिल्म बच्चों तक पहुंचाने के उद्देश्य से ईरान कल्चर और सीयेटल चिल्ड्रेन फिल्म फेस्टिवल के साथ मिलकर आयोजित की जा रही है। अब तक इस फिल्म को देेश के 25 देशों में सेटेलाइट के माध्यम से बच्चों तक पहुंचाया जा चुका है।