फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबड्डी में यूपी की जीत

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर । यूपी कबड्डी टीम ने 29वीं सब जूनियर नेशनल कबड्डी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक जीता है। टीम के कोच जिले के कबड्डी कोच पुष्पेंद्र कुमार रहे।
विज्ञापन

पुष्पेंद्र कुमार के अनुसार झारखंड में आयोजित प्रतियोगिता में यूपी ने पहले मैच में तमिलनाडू को 35-20, दूसरे मैच में मणिपुर को 29-9, प्रीक्वार्टर फाइनल में गुजरात तो 40-25, क्वार्टर फाइनल में महाराष्ट्र को 35-22, सेमीफाइनल में मध्य प्रदेश को 35-12 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल में स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया से यूपी की टीम का मुकाबला हुआ। स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने 23-15 से खिताब जीता। यूपी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। बागपत निवासी रोहित तोमर को बेस्ट रेडर चुना गया। टीम में बिजनौर का शलभ कुमार, शामली का सागर, सहारनपुर का देव, बागपत का रोहित तोमर, अंकित व शिवम कुमार, बनारस का सुधीर यादव, रविंद्र पटेल, रोहित ठाकुर, बागपत का आदेश शर्मा व सैफई का अखिलेश पासवान शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें