फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सख्ती के बाद भी अफजलगढ़ में चुनाव आचार संहिता का हो रहा उल्लंघन

विज्ञापन
विज्ञापन
सरकारी इमारतों पर लगाए जा रहे पोस्टर
विज्ञापन

अफजलगढ़। नगर के शराफत, भूरे, कलवा आदि का कहना है कि चुनाव आयोग की सख्ती के बाद भी यहां पर आचार संहिता का उल्लंघन हो रहा है। नगर में कई स्थानों पर सरकारी और गैर सरकारी भवनों की दीवारों पर पोस्टर लगे हैं। पालिका प्रशासन की ओर से नगर के मोहल्ला बेगमसराय में बिजलीघर के पीछे कई स्थानों पर लगे पोस्टर आचार संहिता का उल्लंघन करने की गवाही दे रहे हैं। वही, मोहल्ला गौहरअली खां, टीचर्स कॉलोनी, खड्डा कॉलोनी ,मंझोली में पालिकाध्यक्ष का चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों के पोस्टर, बैनर और होर्डिंग्स लगे हैं। प्रत्याशियों को अपने फ्लेक्सी और पोस्टर हटवाने की हिदायत भी काम नहीं आई है। उधर, ईओ राजीव कुमार का कहना है कि उन्होंने नगर में सभी स्थानों पर लगे पोस्टर और फ्लेक्सी उतरवाए जा चुके हैं। यदि फिर भी कहीं रह गए हैं, तो तुरंत उतरवाए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें