बिजनौर। बिजनौर के एसपी अतुल शर्मा को पुलिस अधीक्षक ईओ डब्ल्यू मेरठ बनाया गया है। उनकी जगह पुलिस अधीक्षक एटीएस लखनऊ प्रभाकर चौधरी को बिजनौर का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।
एसपी अतुल शर्मा चार माह पांच दिन बिजनौर के एसपी रहे। इस दौरान लोगों को इंसाफ दिलाने व अपराधियों पर लगाम लगाने में कामयाब रहे। एसपी अतुल शर्मा वैसे तो अपने छोटे से चार माह के कार्यकाल में जिले में अमिट छाप छोड़ गए। उन्होंने गोकशी पर लगाम लगाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। गोकशी करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने से वे पीछे नहीं हटे। एसपी अतुल शर्मा ने 15 मई 2017 को बिजनौर का चार्ज लिया था।