चंदक। चंदक स्टेशन के पास हुए हादसे में गंभीर घायल हुई महिला की मेरठ ले जाते वक्त मौत हो गई।
शुक्रवार की सुबह डाऊन जम्मूतवी स्यालदाह एक्सप्रेस के चालक ने ट्रेन को स्टेशन से पहले रोक दिया था। ट्रेन रूकते ही यात्री उतरने लगी थी। लेकिन चालक ने फिर से ट्रेन चला दी। इसमें एक दर्जन से अधिक यात्री मामूली रुप से घायल हो गए थे, जबकि कस्बा मंडावर के मोहल्ला बंजारान निवासी महिला रफीकन पत्नी कदीन गंभीर घायल हो गई थी। महिला को गंभीर हालत में जिला अस्पताल भर्ती कराया गया था। शुक्रवार की शाम को ही जिला अस्पताल से महिला को मेरठ रेफर किया गया थ। लेकिन मेरठ ले जाते वक्त रास्ते में महिला की मौत हो गई। महिला की मौत से से परिजनों में कोहराम मच गया। महिला ईद पर श्रीनगर में अपने बच्चों के पास गई थी।