फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तहसील दिवस में आईं 15 शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
नगीना(बिजनौर)। तहसील दिवस में 95 शिकायतें आई। किसी भी शिकायत का निस्तारण मौके पर नहीं किया जा सका। एडीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि एक सप्ताह के भीतर सभी शिकायतों का निस्तारण कर आख्या प्रस्तुत करें।
विज्ञापन

भाजपा के जिला उपाध्यक्ष अजीत अग्रवाल, महामंत्री रमेश रागी ने एमएम इंटर कॉलेज में दूसरी पारी में चल रहीं बालिकाओं की कक्षाओं को तत्काल बंद कराने की मांग की। एडीएम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए प्रधानाचार्य राम बहादुर वर्मा को तलब किया और तत्काल डीआईओएस राजेश कुमार को तीन सदस्य टीम के साथ मामले की जांच के लिए भेजा। इसके बाद एडीएम ने निर्देश दिए कि कालेज में लगाई गई बैरिकेडिंग को दो दिन के भीतर हटा दिया जाए। 11 एवं 12 की कक्षाओं को दो दिन के भीतर प्रथम पारी में शामिल किया जाए। यह भी निर्देश दिए कि किसी भी शर्त पर दूसरी पारी में शिक्षण कार्य नहीं कराया जाए।
इस संबंध में प्रधानाचार्य राम बहादुर वर्मा ने बताया कि प्रबंधकीय व्यवस्था के तहत वर्ष 2013 से कक्षा 6 से लेकर 12 तक बालिकाओं का शिक्षण कार्य दूसरी पारी में चल रहा है। वर्तमान में छह से आठ की कक्षाएं प्रथम पारी में चल रही हैं। 9 एवं 10 की कक्षाओं को दो माह बाद प्रथम पारी में शिफ्ट किया जाएगा जबकि 11 एवं 12 की कक्षाओं को तीन से चार दिन के भीतर प्रथम पारी में शिफ्ट कर दिया जाएगा। डीआईओएस राजेश कुमार ने बताया कि निर्देशों का कड़ाई से पालन कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

तहसील दिवस में एसडीएम शिशिर कुमार, सीओ ब्रजपाल सिंह, तहसीलदार नवनीत गोयल समेत जिले के सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें