चांदपुर (बिजनौर)। फादरसन सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल में नेशनल स्पोर्टस डे के अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं हुई।
मंगलवार को विद्यालय में नेशनल स्पोर्टस डे के उपलक्ष में कक्षा नर्सरी से पंचम तक छात्र-छात्राओं में रेस, म्यूूजिकल चेयर और छह से ऊपर की कक्षाओं के छात्र-छात्राओं में क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। इसमें रेड, ग्रीन, ब्लू व येलो हाउस ने प्रतिभाग किया। पहले मैच में रेड हाउस को तीन विकेट से हराकर ब्लू हाउस ने विजय हासिल की। दूसरे मैच में येलो हाउस ने ग्रीन हाउस को तीन विकेट से पराजित किया। बुधवार को ब्लू हाउस और येलो हाउस के बीच फाइनल मैच होगा। कार्यक्रम के आयोजन में मिनी रिचर्ड, रितुराज सिंह, पुनीत कुमार, भास्कर त्यागी, शौर्य प्रताप सिंह, रितु गर्ग आदि का सहयोग रहा। प्रधानाचार्य विकास त्यागी ने खेल प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दी।