फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीमों में आज होगी खिताबी भिडंत

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। बिजनौर डिस्ट्रिक्ट बास्केटबाल एसोसिएशन की ओर से आयोजित अंडर 14 सब जूनियर बालक/बालिका वर्ग बास्केटबाल प्रतियोगिता जारी रही। बिजनौर पब्लिक स्कूल में आयोजित प्रतियोगिता में बालक वर्ग में डीडीपीएस ने माडर्न ऐरा को 14-7, आरआरपी नूरपुर ने माडर्न ऐरा को 24-9, डीडीपीएस ने आरआरपी नूरपुर को 14-3, माडर्न ऐरा ने वालिया ग्लोबल एकेडमी नजीबाबाद को 13-11 से हराया। बालिका वर्ग में डीडीपीएस ने बिजनौर पब्लिक स्कूल को 24-12, माडर्न ऐरा ने वालिया ग्लोबल एकेडमी को 22-2 से हराया। आयुषी सिंघल, प्रशांत डबास, नेहल, नूतन, अक्षय राठी, प्रशांत छिल्लर, विपुल मैच रेफरी रहे। इस दौरान प्रधानाचार्य डा. संजीव राठी, गोपाल त्यागी, दिनेश सिंह, रूपेंद्र बाना, अशोक त्यागी, विनीत राणा, आनंद चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें