धामपुर (बिजनौर)। आरएसएम डिग्री कॉलेज में स्वच्छ भारत अभियान के तहत एनसीसी कैडेट्स की ओर से सफाई अभियान चलाया गया। कैडेट्स ने गांव सुहागपुर में साफ सफाई कर ग्रामीणों को सफाई के महत्व के बारे में बताया। कैडेट त्रियेंद्र कुमार ने कहा कि घर की साफ सफाई रोग दूर भागते हैं। स्वस्थ जीवन के लिए सफाई रखना अति आवश्यक है। हमें अपने में जीवन में साफ सफाई के प्रति आस पड़ोसियों को भी प्रेरित करते रहना चाहिए। कार्यक्रम में एनसीसी ऑफिसर मेजर डा. आरएस चौहान, पीआई हीरामनी, पुष्पेंद्र सिंह, चंचल सिंह शामिल रहे।