43 उपभोक्ताओं के विद्युत कनेक्शन काटे
नगीना(बिजनौर)। विद्युत निगम की टीम ने बिजली उपभोक्ताओं से बकाया वसूलने के लिए नगीना में अभियान चलाया। जेई डीके मौर्य ने बताया कि 43 विद्युत उपभोक्ताओं के बकाया बिलों पर विद्युत संयोजन विच्छेदित किए गए। एसडीओ राहुल गौतम ने बताया कि अभियान के दौरान काटे गए कनेक्शन उपभोक्ताओं द्वारा स्वयं जोड़े जाने पर ऐसे उपभोक्ताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। वसूली अभियान लगातार जारी रहेगा। अभियान के लिए बनाई गई टीमों में विभाग के मोहम्मद हनीफ, नरेंद्र कुमार, महिपाल, मानसिंह, शकील, शराफत, संजय, सोनू आदि शामिल रहे।