धामपुर। मऊ रेलवे स्टेशन को उड़ाने की मिली आतंकी धमकी के लिए जीआरपी अलर्ट हो गई है। सोमवार को जीआरपी, सिविल पुलिस और आरपीएफ ने संयुक्त रेलवे स्टेशन पर चेकिंग अभियान चलाया। चौकी प्रभारी मईयुद्दीन सिंह ने बताया कि प्रत्येक ट्रेन की चेकिंग की जा रही है। यात्रियों के बैगों और उनके पास संदिग्ध दिखाई देने वाली चीजों को पुलिस बारीकी से जांच कर रही है। हालांकि कोई ऐसी संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति नहीं मिला है।