फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तालाब में डूबे बच्चे का शव मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
तालाब में डूबे बच्चे का शव मिला
विज्ञापन

स्योहारा। गांव बजीरपुर मंडयो के धर्मवीर सिंह का 12 वर्षीय पुत्र ऋतिक शनिवार दोपहर गांव के बाहर सड़क के किनारे पैर फिसल जाने के कारण तालाब में गिर गया था। बालक की तलाश में गांव के सुखवीर सिंह, बेगराज, पद्म, सतपाल, कुंवर सैन, सोनू, महावीर, विपिन, जितेंद्र, भीम, विक्रम आदि गोताखोर तालाब में उतर गए। गोताखोरों ने शाम छह बजे तक तालाब में ऋतिक को तलाश किया। लेकिन उसका पता नहीं चला। रविवार शाम चार बजे बालक का शव डूबने के स्थान से 20 मीटर दूर मिला। मौके पर हपहुंचे थानाध्यक्ष धर्मपाल सिंह ने बताया कि ऋतिक का शव तालाब से निकाल लिया गया है। शव का पंचनामा कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा। विधायक अशोक राणा ने गांव में जाकर शोकाकुल परिवार को सांत्वना दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें