राजा का ताजपुर। जिलाधिकारी व मुख्य विकास अधिकारी की प्रेरणा से खंड विकास अधिकारी के निर्देशन में मात्र पांच घंटे में शौचालय का निर्माण कर रिकार्ड बनाया गया।
स्वच्छ भारत अभियान के तहत गांवों में शौचालयों का निर्माण कराया जा रहा है। बृहस्पतिवार को राजा का ताजपुर के नई बस्ती निवासी नन्हें सिंह के आवास पर मात्र पांच घंटे में शौचालय का निर्माण कर रिकार्ड बनाया गया, जबकि आमतौर पर शौचालय निर्माण में करीब दो दिन का समय लगाता है। ग्राम प्रधान सुरेश सैनी ने बताया कि शौचालय निर्माण में ग्राम विकास अधिकारी सुरेंद्र सिंह व तकनीकी अधिकारी नितिन कुमार के निर्देशन में दो राज मिस्त्री, दो मजदूर व स्वयं लाभार्थी ने लगातार पांच घंटे तक काम कर निर्माण कार्य पूरा किया। शौचालय बनने से नन्हें के परिवार की खुशी का ठिकाना नहीं है। उसने बताया कि घर में शौचालय न होने के कारण पूरा परिवार शौच के लिए जंगल जाने के लिए मजबूर था।