झुलसे व्यक्ति की उपचार के दौरान मौत
मंडावर (बिजनौर)। 19 जुलाई को गांव गोपालपुर में हाफिज शमीम के घर में सिलेंडर फटने से छप्पर में आग लग गई थी। जलता हुआ छप्पर ऊपर गिरने से परिवार के ही साबिर, वकील, तरन्नुम, गुलिस्ता, अख्तरी व सलमा बुरी तरह झुलस गए थे। सभी को जिला अस्पताल से मेरठ व बाद में दिल्ली रेफर किया गया था। दिल्ली में उपचार के दौरान सोमवार को साबिर ने दम तोड़ दिया। परिजन साबिर का शव व अन्य झुलसे लोगों को घर ले आए हैं। ग्रामीणों के मुताबिक, पांच झुलसे परिजनों की हालत भी गंभीर बनी हुई है।