फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुखार से मजदूर की मौत, परिवार में मच कोहराम

विज्ञापन
विज्ञापन
बुखार से मजदूर की मौत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
हीमपुरदीपा (बिजनौर)।
जिला अस्पताल में एक मजूदर की बुखार से मौत हो गई। परिजनों ने चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप लगाया है। परिजन बिना किसी कार्रवाई के शव को ले गए।
हीमपुरदीपा के गांव रेहरा निवासी शहजाद (24) ईद के बाद देहरादून में एक ठेकेदार के पास मजदूरी करने गया था। तभी से उसे बुखार आ रहा था। शहजाद रविवार को देहरादून से बिजनौर आ रहा था तो किरतपुर में बस में वह बेहोश हो गया। चालक-परिचालक ने पुलिस को सूचना देकर रविवार शाम उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। उपचार के दौरान शाम को उसकी मौत हो गई। सोमवार को परिजन शहजाद को ढूंढते हुए जिला अस्पताल पहुंचे तो उसकी मौत का पता चला। चिकित्सक पर उपचार में लापरवाही का आरोप लगाते हुए परिजन बाद में बिना किसी कार्रवाई के शव को ले गए। परिजनों के अनुसार, एक साल पहले ही शहजाद की शादी हुई थी। उसकी पत्नी गर्भवती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें