फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: 140 उद्यमी पांच हजार करोड़ से ज्यादा निवेश को तैयार

Mon, 23 Jan 2023 05:04 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
- शहर के रॉयल कैसल में सुबह 11 बजे होगी निवेशक संगोष्ठी
विज्ञापन

- बेल्जियम के निवेशक भी करेंगे संगोष्ठी में सहभागिता
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। जनपद में करीब 140 उद्यमी पांच हजार करोड़ रुपये से ज्यादा निवेश करने को तैयार हैं। इनसे जनपद के करीब 20 हजार युवाओं व व्यक्तियों को रोजगार मिलने की संभावना है। जिला प्रशासन ने भी निवेश कार्यशाला के लिए पूरा खाका तैयार कर लिया है। आज रॉयल कैसल होटल में सुबह 11 बजे निवेश संगोष्ठी का आयोजन होगा, जिसमें जनपद के साथ-साथ बेल्जियम व एनसीआर के उद्यमी शिरकत करेंगे।
विज्ञापन

उद्यमियों के निवेश से जनपद विकास की ओर बढ़ेगा। उद्यमियों ने जनपद में उद्योग इकाइयां लगाने व पुराने उद्योगों का विस्तारीकरण करने के लिए प्रस्ताव दिए हैं। अधिकारियों के अनुसार बिंदल पेपर मिल ने एल्कोहल प्लांट चांदपुर में लगाने, कामाख्या नगीना रोड पर वीयर बोतिलिंग प्लांट लगाने का प्रस्ताव दिया। इस प्लांट पर कंपनी ने 250 करोड़ रुपये खर्च करने का प्रस्ताव दिया। इसके अलावा कई शिक्षण संस्थानों, क्षेत्र की कंपनियों ने अपने प्रस्ताव दिए हैं। कार्यशाला के लिए आने वाले प्रस्तावों में सबसे ज्यादा उद्यमी अमानगढ़ के क्षेत्र में खर्च करने में रूचि दिखा रहे हैं। काफी उद्यमियों ने अमानगढ़ क्षेत्र में रिसोर्ट आदि बनाने के प्रस्ताव दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें