अफजलगढ/कासमपुरगढ़ी। ब्लाॅक क्षेत्र में आवारा कुत्तों ने 14 लोगों को काटकर घायल कर दिया, जिनका सीएचसी पीएचसी पर चिकित्सक ने एंटीरेबिज इंजेक्शन लगाकर उपचार किया। मंगलवार को आवारा कुत्तों ने नानक सिंह निवासी शेरगढ, गौतम सिंह मौहम्मद नगर, हम्माद रसूलपुर, चांदनी अफजलगढ़, मोंटू प्रेमपुरी, असना अफजलगढ़, शगुफा अफजलगढ़, महक अलियारपुर, विपिन भज्जावाला, अरुण कुमार कासमपुरगढ़ी, राहिल शहजादपुर, हसन मानियावाला, दिनेश मीरापुर, कमलेश बादीगढ़ को काटकर घायल कर दिया। सभी घायलों का सीएचसी पीएचसी पर उपचार कराया गया।