फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिसकर्मी सहित 14 और संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिसकर्मी सहित 14 और संक्रमित
विज्ञापन

बिजनौर। चांदपुर थाने के एक पुलिसकर्मी सहित जिले में 14 और कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले। नए मरीज मिलने के साथ ही जिले में अब कुल कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 3209 हो गई है। इनमें से अब तक 2994 लोगों ने कोरोना से जंग जीती है और 46 मरीजों की मौत हुई है। वर्तमान में एक्टिव पॉजिटिव केस 169 रह गए हैं।
विज्ञापन

जनपद में कोरोना संक्रमण की रफ्तार लगातार घट रही है। बृहस्पतिवार को भी जिले में कुल 14 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। इनके साथ में 1842 लोगों की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई। सीएमओ विजय कुमार यादव के अनुसार अब तक जिले से कुल एक लाख 42 हजार 445 सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। इनमें से 3209 की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव और लगभग एक लाख 37 हजार 503 जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई हैं। अब 1733 लंबित रिपोर्ट हैं। अब तक 46 लोगों की मौत हुई है। बृहस्पतिवार को बिजनौर शर के मोहल्ला वाल्मीकि बस्ती जाटान, गांव मकसूदपुर किवाड़, गांव नसीरपुर शेख, अराई प्रयाग, जलालपुर प्रयाग, कानपुर जनपद के घाटमपुर, जनपद अंबेडकरनगर, जनपद सोनभद्र के गदाई डीह, नजीबाबाद इलाके के गांव रानीपुर शौपुरी, गांव गौसपुर,ा दिल्ली रोड सहारनपुर, थाना चांदपुर, बड़ी ज्वाली, नहटौर इलाके के गांव शादीपुर से एक-एक मरीज कोरोना संक्रमित मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें