धामपुर में मनभावन बैंक्वेट हाल परिसर में बाहर से आए मजदूरों का स्वास्थ्य परीक्षण करती टीम।
- फोटो : DHAMPUR
धामपुर। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मनभावन पहुंच कर रेल की पटरी से पकड़े 14 मजदूरों का मेडिकल परीक्षण किया। टीम के शामिल प्रभारी धर्मपाल सिंह ने बताया कि सभी का स्वास्थ्य ठीकठाक है। किसी को कोई दिक्कत नहीं है। सभी को यहां पर 14 दिन के लिए टीम ने आइसोलेट किया है।