एसपी ने देर रात किया बदलाव
बिजनौर। जिले में एसपी नीरज कुमार जादौन ने सोमवार देर रात नौ थाना प्रभारियों समेत 14 निरीक्षक और उपनिरीक्षकों को इधर से उधर कर दिया। निरीक्षक जीत सिंह को पुलिस लाइंस से नगर कोतवाली प्रभारी बनाया गया है। इसी तरह निरीक्षक नरेंद्र गौड को पुलिस लाइंस भेजा गया है। अपराध थाना अफजलगढ़ प्रभारी रामपाल सिंह को थाना प्रभारी किरतपुर बनाया गया है। किरतपुर थाना प्रभारी मनोज कुमार को क्राइम ब्रांच में भेजा गया है। रेहड़ थाना प्रभारी मनोज कुमार को चांदपुर थाना प्रभारी और चांद पुर थाना प्रभारी सतीश कुमार राय को पुलिस लाइंस भेजा गया है। थाना कोतवाली देहात प्रभारी सुनील कुमार को रेहड़ थाना प्रभारी बनाया गया है। स्वॉट टीम से एसआई जयवीर सिंह को कोतवाली देहात थानाध्यक्ष और स्वॉट टीम के एसआई संजय कुमार नूरपुर थानाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं, नूरपुर थाना अध्यक्ष नीरज कुमार शर्मा को पुलिस लाइंस और पुलिस लाइंस एसआई हमबीर सिंह को अफजल गढ़ थानाध्यक्ष बनाया गया है। अफजलगढ़ थाना प्रभारी मनोज कुमार को क्राइम ब्रांच और रिपोर्टिंग चौकी नजीबाबाद की प्रभारी एसआई कृष्णा को चांदपुर महिला थानाध्यक्ष और महिला थानाध्यक्ष पि्रया रानी को नजीबाबाद चौकी प्रभारी बनाया गया है।