फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: मातम में बदलीं जश्न की खुशियां, बरात से लौट रहे तीन बाइक सवारों की सड़क हादसे में मौत

Mon, 15 May 2023 09:16 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर

सार

बिजनौर जनपद में रविवार देर रात पैजनिया क्षेत्र में बरात से लौट रहे तीन युवकों को अज्ञात वाहन ने कुचल डाला। तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। युवकों की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
मृतक युवक - फोटो : Amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजनौर जनपद के नूरपुर मार्ग स्थित गांव पैजनियां चौराहे के के निकट विवाह समारोह से लौट रहे तीन बाइक सवारों की अज्ञात वाहन से कुचलकर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतकों  के शवों को सील कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिए। वहीं हादसे के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार हीमपुर दीपा थाना क्षेत्र के ग्राम उमरी पीर से हल्दौर क्षेत्र ग्राम अथाई शेख निवासी मोहम्मद आमिर के घर बरात आई थी। बरात में गांव उमरी पीर निवासी सलमान पुत्र शमीम,फरदीन पुत्र रहीसूदीन व आजमीन पुत्र अनीस भी शामिल होने के लिए पहुंचे थे।

यह भी पढ़ें: Meerut News Live: ओवैसी ने किया मेरठ की जनता का शुक्रिया, राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों से पुलिस ने की अभद्रता
विज्ञापन


बताया कि रविवार रात्रि करीब बारह बजे तीनों बारात में शामिल होकर बाइक से अपने गांव लौट रहे थे। ग्राम पैजनिया चौराहे के निकट स्थित बैकरी के सामने किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। 
विज्ञापन


भीषण टक्कर में तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें