फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: 14 राजकीय हाईस्कूल हटे, 119 परीक्षा केंद्रों की सूची जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। जिले में यूपी बोर्ड परीक्षाओं के लिए प्रस्तावित 119 परीक्षा केंद्रों की अनंतिम सूची घोषित हुई। अधिकारियों के सत्यापन के बाद मानकों पर खरे न उतरने वाले 14 राजकीय हाईस्कूल विद्यालय परीक्षा केंद्र की सूची से हट गए। इनकी जगह एडेड, वित्तविहीन विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाया। घोषित परीक्षा केंद्रों पर 22 दिसंबर तक आपत्तियां मांगी गई।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक जयकरन यादव ने बताया कि यूपी बोर्ड हाईस्कूल, इंटरमीडिएट की परीक्षाएं 18 फरवरी से शुरू होंगी। परीक्षाएं शांतिपूर्वक संपन्न कराने को माध्यमिक शिक्षा परिषद ने जनपद में 119 परीक्षा केंद्रों की अनंतिम सूची जारी की। इन परीक्षा केंद्रों पर हाईस्कूल, इंटरमीडिएट के 86521 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। प्रस्तावित परीक्षा केंद्रों पर पहले जिला स्तर से आपत्तियां मांगी गई थी। अब माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से 22 दिसंबर तक आपत्तियां मांगी गई। जैसे किसी भी कॉलेज को केंद्र निर्धारण व विद्यार्थियों के आवंटन, भवन, विद्यार्थियों के कक्ष में बैठने की क्षमता, दूरी, मूलभूत सुविधाओं की कमी आदि।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें