फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली पर्व सौहार्द से मनाने पर जोर दिया

विज्ञापन
विज्ञापन
शेरकोट। थाना प्रांगण में शांति समिति की बैठक में सीओ धामपुर महावीर सिंह रजावत ने नगरवासियों ने होली पर्व को सांप्रदायिक सौहार्द के साथ आपस में मिल जुलकर मनाने का आह्वान किया। वहीं पूर्व पालिकाध्यक्ष शेख कमरूल इस्लाम ने नगर की गंगा जमुनी तहजीब पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यहां सब लोग आपस में होली के पर्व को खुशी से एक दूसरे के रंग लगाकर मनाते हैं। सीओ ने कहा यदि कोई शरारती तत्व माहौल को बिगाड़ने की कोशिश करे तो उसकी तत्काल सूचना पुलिस को दें। माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाही होगी। अध्यक्षता सीओ धामपुर महावीर सिंह रजावत व संचालन शफ़क्कत भारती ने किया। इस मौके पर कपिल कुमार जिला पंचायत सदस्य, परशुराम सैनी, कामेश्वर राजपूत, धर्मवीर सिंह, जिला पंचायत सदस्य, बरकत अब्बासी, हर्ष रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें