फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय सेना की कार्रवाई पर बोले सैनिक

विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय सेना की कार्रवाई पर बोले पूर्व सैनिक
विज्ञापन

नजीबाबाद। पुलवामा हमले का भारतीय सैनिकों द्वारा पाकिस्तान को करारे जवाब का भूतपूर्व सैनिकों और आम नागरिकों ने स्वागत किया। भूतपूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के धनसीनी निवासी पूर्व सैनिक अनिल प्रताप सिंह का कहना है कि सेना के हाथ बांधने से देश का नुकसान हो रहा था। जांबाज सैनिकों को अपनी जान गंवानी पड़ रही थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पुलवामा में आतंकी घटना के बाद सेना को कार्रवाई का अधिकार देकर शहीद सैनिकों के परिजनों और देशवासियों की भावनाओं का सम्मान किया है। भारतीय सैनिकों ने पाकिस्तान में घुसकर आतंकियों को ढेर करने की कार्रवाई का सफल ऑपरेशन कर सेना के गौरव को बढ़ाया है। आदर्श नगर निवासी भूतपूर्व सैनिक महेंद्र सिंह फौजी पुलवामा घटना के बदले की कार्रवाई को सही बताया। महेंद्र सिंह फौजी ने कहा कि भारतीय सेना और सैन्य शक्ति पाकिस्तान को धूल चटाने में सक्षम है। चंद मिनट की कार्रवाई में बड़ी संख्या में आतंकियों को ढेर करना भारतीय सेना की गौरव गाथा का अंश मात्र है। उन्होंने प्रधानमंत्री को सेना के हाथ खोलने के लिए आभार व्यक्त किया। गृहणी तनप्रीत कौर ने कहा कि सैनिकों की शहादत का बदला लेकर भारतीय सेना ने पाकिस्तान को यह संदेश दिया है कि अब किसी भी आतंकी कार्रवाई को भारत सहन नहीं करेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें