नगीना। अग्रवाल युवा संगठन के कार्यकर्ताओं ने नगर के मुख्य मार्ग स्थित सुनहरी मस्जिद के पास देश की वायु सेना द्वारा पाकिस्तान में स्थित आतंकी ठिकानों पर की गई सर्जिकल स्ट्राइक की सफलता को हर्ष व्यक्त करते हुए पटाखे छोड़े। हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए। एक दूसरे को मिठाई खिलाई। संगठन के अध्यक्ष अभिषेक अग्रवाल के नेतृत्व में संगठन के कार्यकर्ता मोहित गर्ग, आशीष, मोहित, अमित, शिवम, बसंत, मुकुल सिंघल, सचिन मित्तल, विकास अग्रवाल, पूर्व चेयरमैन प्रभात चंद्र, शरद विश्नोई, लक्ष्य सौरभ आदि मौजूद रहे।