फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल का दौरा पड़ने से डिप्टी एसपी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल का दौरा पड़ने से डिप्टी एसपी की मौत
विज्ञापन

स्योहारा। एमक्यू इंटर कालेज के पूर्व प्रधानाचार्य मेजर रईस अहमद चौधरी के छोटे भाई लखनऊ में पुलिस रेडियो वायरलैस डिप्टी एसपी के पद पर तैनात नफीस अहमद चौधरी का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। डिप्टी एसपी की मौत से परिजनों में कोहराम मच और पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई। सोमवार की देर शाम डिप्टी एसपी का शव सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया। नगर के मोहल्ला मुस्लिम चौधरियान निवासी नफीस अहमद चौधरी पुलिस के रेडियो वायरलैस विभाग में लखनऊ में डिप्टी एसपी के पद पर तैनात थे। दो दिन पूर्व नफीस अपनी बेटी के यहां गुरुग्राम में गए थे। परिजनों के अनुसार सोमवार को उन्हें अचानक सीने में दर्द की शिकायत हुई। इस पर परिजन उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां पर उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। सोमवार की शाम को उनका शव स्योहारा स्थित उनके आवास पर लाया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें