फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संविदा कर्मियों की हड़ताल से स्वास्थ्य सेवा ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
कासमपुरगढ़ी। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कासमपुरगढ़ी में संविदाकर्मी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर होने से मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दूरदराज से आए मरीजों को परेशान होकर वापस लौटना पड़ रहा है। नेशनल हेल्थ मिशन के अंतर्गत रखे गए संविदाकर्मी अपनी विभिन्न मांगों जैसे समान काम समान वेतन, ठेका प्रथा खत्म करने एचआर पॉलिशी, स्थायी नियुक्ति आदि की मांग की। अनिश्चितकालीन हड़ताल पर तीसरे दिन संविदाकर्मियों ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर धरना-प्रदर्शन कर हड़ताल जारी रखी। धरना प्रदर्शन में डा. संजय, मगनेश सिंह, पिंकी यादव, मोहिनी, रीना, गुलशन, ममता, नीरायादव, ज्योति, हेमंत कुमार रहे। हड़ताल के कारण मरीज परेशान नजर आए। न तो कोई चिकित्सक मौजूद था और न ही स्वास्थ्यकर्मी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें