फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नागरिकों ने डूडा के अधिकारियों के खिलाफ किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
नागरिकों ने डूडा के अधिकारियों के खिलाफ किया प्रदर्शन
विज्ञापन

अफजलगढ़ । मोहल्ला नेजोसराय में छह माह पहले डूडा विभाग की ओर से बनाई गई सड़क क्षतिग्रस्त हो गई है। इसके चलते मोहल्लेवासियों ने ठेकेदार पर घटिया सामग्री प्रयोग कर सड़क निर्माण कर खानापूरी करने का आरोप लगाते हुए डूडा विभाग के अधिकारियों व ठेकेदार के खिलाफ प्रदर्शन किया । साथ ही डीएम से जांचकर आरोपियों पर कार्रवाई करने और टूटी सड़क को फिर से बनवाने की मांग की।
विज्ञापन

मोहल्लेवासी मोहम्मद चांद ,जिमीअर्श , मोहम्मद यासीन ,सरफराज, शमशुद्दीन ,हिफजुर्रहमान,शमशेर ,आकिल,शाहबाज, मोहम्मद हसीन ,अनीस शानेआलम का कहना है कि मोहल्ला नेजोसराय में निर्धारित मानकों को दरकिनार कर इंटरलॉकिंग सड़क के निर्माण में बेहद ही घटिया सामग्री प्रयोग की गई है। लोगों ने असंतोष जताते हुए डूडा विभाग व ठेकेदार के विरुद्घ विरोध प्रदर्शन कर डीएम से सड़क की जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। साथ ही मानकों के अनुरूप दोबारा सड़क निर्माण कराने को कहा है। वहीं, एसडीएम कुंवर वीरेंद्र कुमार मौर्य का कहना है कि ऐसा कोई मामला उनके संज्ञान में नहीं है। वे जांच कर आरोपियों पर कार्रवाई करेंगे और टूटी सड़क की मरम्मत कराने का प्रयास करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें