प्रकाशोत्सव पर नगर में निकाली प्रभातफेरी
नजीबाबाद । सिखों के दसवें गुरु गोबिंद सिंह के प्रकाशोत्सव पर सिख संगत ने वाहे गुरु के उच्चारण और शबद कीर्तन के साथ प्रभात फेरी निकाली गई। प्रभात फेरी का श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।
गुरुद्वारा गुरु नानकशाही श्री सिंह सभा कमेटी के मुख्य ग्रंथी ज्ञानी उपकार सिंह, प्रधान सरदार बलवीर सिंह, सचिव सरदार जितेंद्र सिंह कक्कड़ के निर्देशन में प्रभात फेरी निकाली गई। ज्ञानी उपकार सिंह की गुरुबाणी व श्रद्धालुओं के शबद-कीर्तन के साथ प्रभात फेरी मोहल्ला मकबरा, अजमल खां रोड, बिजली दफ्तर से होकर नजीबाबाद-कोटद्वार रोड स्थित सरदार जरनैल सिंह के आवास पहुंची। सोनिया कौर के राम जपो जी ऐसे ऐसे धुर्व प्रल्हाद जपयो...,जसबीर सिंह के अवलि अलह नुरू उपाइया...,सरदार जितेंद्र सिंह कक्कड़ के माधो हम ऐसे तूं ऐसा...शबद-कीर्तन से संगत ने अमृत पान किया। ज्ञानी उपकार के आनंद साहिब पाठ, अरदास एवं संगत को लंगर बरताकर प्रभातफेरी पुन: गुरुद्वारा साहिब पहुंची। गुरद्वारा पर चौपाई साहिब पाठ व अरदास के बाद प्रभात फेरी का समापन हुआ। सरदार लवी, सतेंदर पाल खन्ना, अमरीक सिंह, मनमोहन सिंह, मनमोहन सिंह, पलविंदर कौर, बलबीर कौर, मंगल सिंह, कुलवंत कौर, गुरमीत सिंह धवन, चंचल,राजू, मिनका, रणजीत सिंह, हरप्रीत सिंह, नरेंद्र कक्कड़, दिनेश सिंह सहित अनेक श्रद्धालु मौजूद रहे।