फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वीडन और कनाडा के विद्यार्थी आएंगे भ्रमण पर

विज्ञापन
विज्ञापन
चौहड़खाता में विकसित होगा पर्यटन क्षेत्र
विज्ञापन

नजीबाबाद। विदेश में रह रहे मोटाढाक क्षेत्र के दिलबाग सिंह ढिल्लन ने क्षेत्र को पर्यटन के रूप में विकसित करने की योजना तैयार की है। वर्तमान में स्वीडन में रह रहे दिलबाग सिंह ढिल्लन ने बोक्सा जनजाति बाहुल्य चौहड़खाता की लगभग 70 बीघा जमीन को पर्यटन क्षेत्र के रूप में विकसित करने की योजना बनाई है। नजीबाबाद निवासी आकाश कर्णवाल ने हाल ही में दिलबाग सिंह से भेंटकर संयुक्त रूप से चौहड़खाता क्षेत्र को सैलानियों के लिए विकसित करने की योजना है। आकाश कर्णवाल के अनुसार करीब 30 लाख रुपये की लागत से प्रथम चरण में क्षेत्र में स्वमिंग पुल, हार्स राइडिंग, गोल्फ सहित कई खेलों के लिए मैदान तैयार करने की सुविधाएं देने की तैयारी है। आकाश कर्णवाल और दिलबाग सिंह के माध्यम से कनाडा और स्वीडन एम्बेसी के माध्यम से वहां के विद्यार्थियों का एक दल अप्रैल 2019 में बोक्सा जनजाति बाहुल्य चौहड़खाता तथा आसपास के क्षेत्रों के भ्रमण पर आएगा। विदेश से आने वाला विद्यार्थियों का दल क्षेत्र के लोगों के रहन-सहन, प्राकृतिक और भौगोलिक स्थिति का अध्ययन करेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें