फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालय में बच्चों को स्वेटर बांटे

विज्ञापन
विज्ञापन
प्राथमिक विद्यालय में बच्चों को स्वेटर बांटे
विज्ञापन

अफजलगढ़। गांव मोहम्मद अलीपुर चौहड़ के प्राथमिक विद्यालय में बच्चों को स्वेटर बांटे गए। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि बीईओ सुनील कुमार डवराल व प्रभारी निरीक्षक राजेश सिंह सोलंकी ने मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर किया। बुधवार को आयोजित कार्यक्रम में 93 छात्र छात्राओं को स्वेटर दिए गए। बीईओ ने छात्र छात्राओं से नियमित स्कूल आने व स्नान कर साफ रहने के साथ साथ अपनी पढ़ाई पर भी ध्यान लगाने का मार्गदर्शन किया। प्रभारी निरीक्षक राजेश सिंह सोलंकी ने छात्र छात्राओं से अपने मां बाप का कहना मानकर अच्छे संस्कार प्राप्त कर देश का अच्छा नागरिक बनने को प्रेरित किया। कार्यक्रम में प्रधानाध्यापिका अंबिका सिंह, श्वेता अग्रवाल, अनिल कुमार, सुभाष चंद्र तथा शबाना आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें