फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेसिक वॉरियर ने जीता क्रिकेट मैच

विज्ञापन
विज्ञापन
बेसिक वॉरियर ने जीता क्रिकेट मैच
विज्ञापन

बिजनौर । नेहरू स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित टी-20 क्रिकेट मैत्री मैच में बेसिक वॉरियर ने अनुदेशक एकादश को 28 रन से हराया । इस दौरान अरविंद चौधरी को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन

बुधवार को बेसिक वॉरियर के कप्तान गयास ने टास जीत कर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। अरविंद चौधरी ने छह चौके व एक छक्के की मदद से 57 रन बनाए। जबकि संजय राणा ने चार चौके व एक छक्के की मदद से 51 रन बनाए। अमित ने 17, बीरेंद्र छह, आशीष ने आठ, ललित शर्मा 10 रन बनाए। बेसिक वारियर ने चार विकेट पर कुल 170 रन बनाए। तनुज, मोहित , मुकुल व पवन ने एक एक विकेट लिया। अनुदेशक एकादश की टीम रनों का पीछा करते हुए 152 रन बना कर ऑल आउट हो गई। अनुदेशक एकादश की ओर से नितीश ने पांच चौके व एक छक्के की मदद से सर्वाधिक रन 40 बनाए। नकुल ने सात, गौरव ने 25, मुुकुल ने 16, पवन ने नौ, मोहित ने पांच रन बनाए। बेसिक वॉरियर के अमित ने तीन, अरविंद चौधरी, तापेश मंडल व अतुल ने दो दो विकेट लिए। अरविंद चौधरी के ऑल राउंडर प्रदर्शन के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। मैच में कृष्ण कुमार, पंकज ढाली, राजेंद्र सिंह, आलोक, प्रशांत सिंह, देवेंद्र पाल उर्फ चीनू का विशेष सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें